मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में राज्य स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन को किया संबोधित

मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश की डेयरी केपिटल,

पशुपालन एवं डेयरी विभाग अब पशुपालन, डेयरी एवं गौपालन विभाग होगा-डॉ. मोहन यादव

किसानों व लोगों की अर्थव्यवस्था सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा गौपालन,

गौपालन धर्म-संस्कृति से जोड़ने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम-श्री विष्णुदत्त शर्मा

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गौशाला संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौशाला संचालकों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने गौवंश के लिए प्रतिदिन खर्च की राशि करीब 90 करोड़ सिंगल क्लिक से अंतरित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को देश की डेयरी केपिटल बनाएंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग का नाम पशुपालन, डेयरी और गौपालन विभाग होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गौपालन मध्यप्रदेश के किसानों की अर्थव्यवस्था सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गौपालन लोगों को धर्म-संस्कृति से जोड़ने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम है।