जल सरंक्षण में खंडवा ने देश में पहला स्थान हासिल किया - डॉ.मोहन यादव
जल सरंक्षण में खंडवा ने देश में पहला स्थान हासिल किया - डॉ.मोहन यादव

जल सरंक्षण में खंडवा ने देश में पहला स्थान हासिल किया - डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 2014 में सत्ता संभालने के बाद से सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाकर निरंतर हर क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के कार्य कर रहे हैं। देश में आज विरासत को संजोकर विकास का कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री जी की जनहितैषी योजनाओं के बल पर आज भारत विकसित देशों के श्रेणी में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। आज का भारत मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त व सक्षम राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने है। पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले के बाद देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के परस्त पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार हुआ है। भगवान श्री राम जी का मंदिर भी बना और तीन तलाक को समाप्त कर दुनिया को दिखाया। आज देश के 140 करोड़ से अधिक जनता हमारे साथ है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही हिन्दू और मुस्लिम वर्ग में फूट डालकर उनको लड़ाने का कार्य किया, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रदेश के विकास का कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रवादी दल के सदस्य हैं। हमारा प्रत्येक त्योहार से सांस्कृतिक संबंध है, इसलिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर त्योहार को आनंद के साथ जनता के साथ मिलकर मना रही है। मध्यप्रदेश वह राज्य है जहां जनसंघ के समय से हमारे पार्टी की विजय पताका फहराती आई है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ भाजपा की सरकार आगे बढ़ रही है। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये जा रहे हैं। देश भर में सबसे पहले एयर एंबुलेंस मध्यप्रदेश में चलाई, जिससे जनता को तुरंत स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ने जल सरंक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण का कार्य करने में लगी हुई है, ताकि पानी की एक-एक बूंद को सहेजा जा सके।