संगठन द्वारा सौंपे गए हर कार्यो को हम पूरी निष्ठा से संपन्न करते हैं- डॉ. मोहन यादव

संगठन द्वारा सौंपे गए हर कार्यो को हम पूरी निष्ठा से संपन्न करते हैं- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सरकर का या संगठन का जो भी दायित्व हम कार्यकर्ताओं को सौंपा जाता है, हम लोग उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूर्ण करते हैं। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परम्परा एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति के चरित्र, मूल्यों और क्षमताओं का विकास करके राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जाता है। यह प्रक्रिया व्यक्ति को समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है और व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब व्यक्ति अपने चरित्र, मूल्यों और क्षमताओं का विकास करते हैं, तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एवं स्वर्गीय राजमाता सिंधिया ने अलग पहचान बनाकर पार्टी के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आंतकवाद को नेस्तानाबूत करके दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास से लेकर विरासत को संजोया है, हमने इंदौर व पंचमढ़ी में कैबिनेट बैठक आयोजित की। मध्यप्रदेश ने अनेकों निवेश के अवसर खोजे हैं। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है।