म प्र भाजपा के सांसद एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के द्वादश सत्र का समापन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सांसद एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने द्वादश सत्र को संबोधित किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी सांसद और विधायक हमेशा संगठन से जुड़े रहें, क्योंकि संगठन तब भी था, जब सत्ता नहीं थी। कार्यकर्ताओं को सम्मान दें और उनकी बात सुनें, क्योंकि भाजपा की असली ताकत जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही है। जनता की सेवा हमारे डीएनए में है, हम जनसेवक हैं शासक नहीं है। जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही भाजपा की असली ताकत है। जनता का भरोसा जीतें और हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें। अपनी सोच को बड़ा रखिए, अपनी दृष्टि को बड़ा कीजिए। महापुरूषों की विचारधारा को आगे बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करें। हमारा उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं, जनता की सेवा है, इसलिए हमने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। हमारे लिए राष्ट्र निर्माण और विचारधारा सबसे प्रथम है। मध्यप्रदेश का आदर्श कार्यकर्ता है, कभी मर्यादाएं नहीं तोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चरित्र, मूल्यों और क्षमताओं का विकास करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी रक्षा उपकरण के प्रयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्र निर्माण करने वाले विचारों की श्रृखला है। पंच निष्ठाएं हमारे वैचारिक अधिष्ठान और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का आह्वान भी है। देश के इतिहास, धर्म, परंपरा और संस्कृति को आगे ले जाने के लिए भाजपा का गठन हुआ है।