मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में भाजपा मध्य प्रदेश सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग

आज मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में ‘भाजपा मध्य प्रदेश सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। सुरक्षित, विकसित और समृद्ध महान भारत की परिकल्पना भाजपा के मूल में रही है, जिसे मोदी जी जमीन पर उतार रहे हैं। मोदी सरकार के 11 वर्ष अंत्योदय के 11 वर्ष रहे हैं, जिसमें समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए 26 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है।