प्रदेश अध्यक्ष 7 को जबलपुर, मंडला प्रवास पर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 7 फरवरी को जबलपुर, मंडला प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा 7 फरवरी को दोपहर 12 बजे जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष जी का मंडला के मनेरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी की पूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 3.30 बजे युवा मोर्चा द्वारा स्वागत रैली का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 3.50 बजे बिछिया तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष मंडला रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा 7 फरवरी को ही शाम 5 बजे मंडल के जिला कार्यालय में आयोजित बूथ समिति अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5.30 बजे जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे जिले के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक एवं शाम 7 बजे जिला भाजपा कोर समिति की बैठक में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे ग्राम पंचायत कटरा, बूथ समिति के अध्यक्ष के निवास पर रात्रि भोजन करेंगे। श्री शर्मा रात्रि 8.30 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।