पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह व खाद्य मंत्री श्री विशाहूलाल सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी का दौरा एवं कार्यक्रम

रायसेन/मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री रामपाल सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ श्री प्रभुराम चौधरी तथा खाद्य मंत्री विशाहूलाल सिंह 07 फरवरी दिन रविवार को बेगमगंज, सुल्तानगंज, सिलवानी के अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह स्वास्थ्य मंत्री डॉ श्री प्रभु राम चौधरी एवं खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह प्रातः10 भोपाल से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे बेगमगंज पहुंचकर रामराजा मैरिज गार्डन में गहोई वैश्य सभा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के तत्पश्चात दोपहर 01 बजे सुल्तानगंज पहुंचेंगे जहां पर मुख्य कार्यक्रम तंटया मामा भील जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे। श्री रामपाल सिंह 2:30 बजे सिलवानी पहुंचेंगे यहां पर पुरानी पेंशन बहाली कार्यक्रम तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सिलवानी नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।