उज्जैन में 12-13 फरवरी को होगा भाजपा विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 फरवरी को पहले पचमढ़ी में आयोजित किया जाने वाला था, लेकिन अब इसका स्थान बदल दिया गया है। अब यह वर्ग पूर्व निर्धारित तिथियों में ही उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12-13 फरवरी को आयोजित जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में विधायकों के अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।