नेताजी की जयंती पर भाजपा अध्यक्ष करेंगे माल्यार्पण : सुमित पचौरी

सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर मनाया जायेगा पराक्रम दिवस

भोपाल। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी माल्यार्पण करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जंयती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोपाल जिलाध्यक्ष 23 जनवरी को प्रातः 10.45 बजे 7 नं. स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के समीप नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।