भाजपा की जिला बैठक आज


भिण्ड। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मुदगल ने बताया कि चुनाव से सम्बंधित एक बैठक 22 अक्टूबर सोमवार को जिला अस्पताल के सामने सुबह 10 बजे स्थानीय गणेश लॉज परिसर में आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष /महामंत्री, सभी मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष/ महामंत्री , जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विशेष रूप से उत्तरप्रदेश के इटावा सदर की विधायिका सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर आगामी चुनाव रणनीतियों के सम्बंध में विशेष रूप से विचार विमर्श करेंगे।