श्री सतीश उपाध्याय लेंगे टीकमगढ़ भाजपा जिला बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला टीकमगढ एवं निवाडी की संयुक्त भाजपा जिला बैठक श्री सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिल्ली एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी- सागर संभाग के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे भवन, टीकमगढ़ में 14 अक्टूबर 2018 को दोपहर 1.30 बजे, आहूत की गई है।

जिला बैठक में जिले में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद , विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा पालक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह प्रभारी , जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री , प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला संयोजक, ओरछा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।