भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान का आगमन आज

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से साँसद श्री प्रभात झा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री नन्दकुमार सिंह चौहान का आज शनिवार 13 अक्टूबर शाम सड़क मार्ग से रीवा से जबलपुर आगमन होगा। नेताद्वय आगामी 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों के जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे।