भाजपा प्रदेश स्तरीय विस्तारकों (पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं) का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश सह संगठन मंत्री तथा 10 संभागांं के संभागीय संगठन मंत्री की उपस्थिति में चल रहा है प्रशिक्षण वर्ग
बूथों को दृढ़ करने के लिये सौंपे कार्य

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार के लिये तैयार पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बायपास स्थित होटल टी.सी.एल. में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत व प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री अतुल राय तथा सभी 10 संभागांं के संभागीय संगठन मंत्री की उपस्थित थे।
प्रथम सत्र में संगठन द्वारा विस्तारकों को दिये गये कार्यो की समीक्षा की गई तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को बूथांं को मजबूत व दृढ़ करने के लिये कार्य करना है। हमने बूथ जीता तो चुनाव जीत लिया। आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ को दृढ़ करने के लिये कार्य सौंपे। साथ ही आपने कहा कि बूथांं पर हमें किसी भी तरह की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना है। संगठन के विस्तार के लिये आप हम सभी कार्यकर्ता कार्य करते है। लेकिन आप सभी पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं की जवाबदारी इस कार्य के लिये ज्यादा है। हमें हमारे निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में सभी की मेहनत और कार्य कौशल से अवश्य पूरा करना है। आप सभी प्रशिक्षित व निपुण कार्य कार्यकर्ता है। आप अपनी शक्ति का आकलन कर सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान केन्द्रीत करें।
इसके बाद के सत्र में सभी 10 संभागों के संगठन मंत्री ने अपने-अपने संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चाकर आगे की रणनीति तय की।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण वर्ग की समूचित व्यवस्था इंदौर संभाग के संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा ने की। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंहजी भी प्रशिक्षण वर्ग में सत्र लेंगे।