हमारा उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल-श्री गोपीकृष्ण नेमा

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी राऊ विधानसभा का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन पिपल्यापाला मधुर मिलन गार्डन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में राऊ विधानसभा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्लवन कर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, श्री मधु वर्मा, श्री ओम यादव, श्री रवि रावलिया, श्री बबलू शर्मा, श्री हरप्रीतसिंह बक्षी, श्री सुमित मिश्रा, श्री गोलू शुक्ला, श्री संदीप दुबे, श्री अजयसिंह नरूका, श्री महेन्द्र ठाकुर, श्री नारायण पटेल, श्री मंदीपसिंह बाजवा, श्री घनश्याम नारोलिया, श्री श्रवणसिंह चावडा, श्री मनस्वी पाटीदार, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती जयश्री जातेगांवकर, श्री मोहित वर्मा, श्री रमेश शर्मा ने किया।
आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के पितृ पुरूष श्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन का एक माह पूर्ण होने पर मासिक श्राद पर कवि गणांं द्वारा उनकी कविताओं का बखान किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री गौरव तिवारी द्वारा स्क्रीन पर श्रद्धेय अटलजी की देश के लिये की गई कविताएं भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम लगातार देश व प्रदेश में परिवर्तन देख रहे है, यह परिवर्तन आप सब भाजपा के निष्ठावान व मेहनतकश कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सब जिस दल में काम कर है यह दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। एक समय था जब लोग हमारे कार्यकर्ताओं को घर के अंदर नहीं आने देते थे, लेकिन परिवर्तन हुआ आज देश के कोने-कोने में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद है। जब हम संकल्प ले लेते है तब कोई विकल्प नहीं रहता है, और संकल्प को पूरा करना पड़ता है। हम सब गर्व से कहते है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। वर्तमान में देश का चहुमुंखी विकास जो हुआ है वह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है और कांग्रेस पार्टी देश में कुचक्र रचने का काम कर रही है। कांग्रेस जनता के बीच भ्रम व भय फैला रही है। देश टूटे तो टूटे, जाये तो जाये हमारी तो सिर्फ सरकार बनना चाहिए, यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस ने देश में देश को तोड़ने वाली शक्तियों को सक्रिय कर दिया है, भ्रम फैलाकर समाज को लड़ाने का कार्य कांग्रेस कर रही है लेकिन जनता सब जानती है। वह कांग्रेस के इस कुचक्र में फसने वाली नहीं है।
केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों, पिछड़ों तथा पंक्ति में खड़े सबसे अंतिम व्यक्ति की परवाह करते हुए उसके विकास के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं संबल योजना आदि चलाकर उन्हें लांभावित किया है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। यही बात हमेंं बूथ पर जाकर बताने की आवश्यकता है। आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा के पक्ष में दिलाने का आज यहां से संकल्प लेकर जायेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आना वाला समय बड़ी चुनौती है हम सब के लिये। सारे कार्य छोड़कर सिर्फ इस चुनौती का ही काम करना है। आना वाला समय आप सबसे आपका समय मांगने आया है। जिस तरह परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होता है तो हम सभी को उस कार्य के निमत काम बांट देते है। उसी तरह इस राजनैतिक कार्य को भी हम सबको बांटकर करना है। एक-एक बूथ का कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित है। आपको संकल्प लेना है मेरा बूथ-जहां मेरा वोट डलता है उसको जिताने की जवाबदारी आज इस सम्मेलन में लेना है।
जब हम समय पर चूक जाते है तो उसका खामियाजा हम सभी को पूरे पांच वर्ष तक चुकाना व पछताना पड़ता है, इसलिये हमारे लिये कोई व्यक्ति विशेष नहीं होता, हमारा उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल है। इसी बात को ध्यान में रखकर बूथ पर जीत हासिल करना है। पार्टी के प्रति निष्ठा समर्पण होगा तभी सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में श्री जीतू जिराती व श्री मधु वर्मा ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया।