मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने आज जंबूरी मैदान पहुँचकर कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने महाकुंभ आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की दृष्टि से तैयार किए गए मानचित्र को भी देखा।

                इस अवसर पर मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री आलोक संजर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर श्री आलोक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, पर्यटन निगम अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, श्री अनिल अग्रवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।