भाजपा कार्यालय पर स्थापित होंगे गणेशजी 11 दिन तक चलेगा गणेश उत्सव

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा महामंत्री श्री मुकेशसिंह राजावत, श्री गणेश गोयल, श्री घनश्याम शेर एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक श्री नितिन शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कल 13 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दोपहर 12.15 बजे भाजपा कार्यालय पर गणेशजी प्रतिमा की स्थापना की जायेगी।
आपने बताया कि गणेश उत्सव का यह कार्यक्रम 11 दिनों तक भाजपा कार्यालय में सतत् चलेगा। प्रतिदिन आरती के लिये विधानसभा के हिसाब से कार्यकर्ताओं को जवाबदारी मिली है। गणेश उत्सव की संपूर्ण व्यवस्था सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक श्री नितिन शर्मा को दी गई है। गणेश प्रतिमा की स्थापना में सभी विधायकगण, नगर पदाधिकारी, वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।