नेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, केंद्रीय मंत्री नकवी ने कुछ यूं मनाई होली



नई दिल्ली। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के लोग बड़े ही प्रेम और सद्भाव से होली मना रहे हैं। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी होली मना रही हैं। हर ओर होली का रंग उड़ रहा है। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे हैं तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कुछ यूं मनाई होली
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में अपने निवास पर लोगों के साथ खूब दिल खोलकर होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे को और मजबूत करने का अवसर है।

राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
होली के शुभ मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियां देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।राष्ट्रपति ने कहा कि होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का त्योहार होली वसंत और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो। वहीं, पीएम मोदी ने कहा, ‘होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।