पार्टी कार्यालय सहित घरों फहराया भाजपा का झंडा



– “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान शुरू, 2 मार्च तक बूथ स्तर पर चलाएंगे अभियान
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने मंगलवार प्रातः “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अंतर्गत जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराकर 2 मार्च तक जिलेभर में बूथ स्तर पर चलने वाले महाअभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र संयोजक रणजीतसिंह डंडीर, खरगोन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रकाश रत्नपारखी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला मंत्री राजेश रावत, रंगा डावर, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन कुवादे, अभियान के जिला प्रभारी नरेंद्र चौहान, कॉल सेंटर प्रभारी क्षितिज पुरोहित, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बड़वानी अंजना शरद पटेल, खरगोन नगर मंडल प्रभारी कैलाश माली, नगर मंडल उपाध्यक्ष रितेश पटवा, बब्बी मिश्रा, पार्षद लक्की चौपड़ा, विनोद गोले, मयंक जिंदल, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत प्रारंभ मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के दौरान हमें मतदाताओं के घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर देश में पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया जाएगा। इसकी शुरुआत पार्टी कार्यालय व स्वयं के घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर की गई है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय के बाद जिलाध्यक्ष श्री चौहान, लोकसभा संयोजक श्री डंडीर के निवास पर पहुंचकर पार्टी का ध्वज फहराया। तत्पश्चात अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराया। जिला प्रभारी श्री चौहान ने बताया उक्त अभियान 2 मार्च तक बूथ स्तर पर चलेगा। इसी प्रकार जिले के मंडलों में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल की सेल्फी
भाजपा आईटी व सोशल मीडिया विभाग ने देशभर में एक साथ प्रारंभ अभियान को “मेरा परिवार भाजपा परिवार” हेज टेग के साथ वृहद स्तर पर प्रसारित किया। कार्यकर्ताओं ने ध्वज फहराते फोटो पार्टी की वेबसाइट लिंक सहित स्वयं के फेसबुक, ट्विटर व वाट्सअप अकांउट पर शेयर किए। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा।