ममता बेनर्जी को ले डुबेगा घमंड, पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल – परसराम चौहान



भाजपा नेताओं की पश्चिम बंगाल में आयोजित सभाओं में अवरोध खड़ा करना लोकतंत्र की हत्या
खरगोन। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी द्वारा भाजपा नेताओं की आमसभाओं में नीत-नए अवरोध पैदा किए जाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा ममता बेनर्जी को हाल ही में किए गठबंधन के बाद देश का प्रधानमंत्री बनने का भूत सवार हो गया है। वे पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के बाद वे बोखला गई है। लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेताओं की सभाएं सफल न हो इसके लिए लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गई है। उन्हें यह घमंड ले डुबेगा और पश्चिम बंगाल में अबकी बार कमल खिलेगा।
जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा हाल ही में खड़गपुर में सभा करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को उनके हेलीकॉप्टर लेंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। श्री चौहान सड़क मार्ग से खड़गपुर पहुंचे व सभा की। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर को भी लेंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इस प्रकार ममता बेनर्जी भाजपा नेताओं को राजनीतिक द्वेषता व अपनी संभावित हार के डर से सभाएं करने से रोकने में लगी है। तुष्टिकरण का गढ़ बन चुके पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस, वामपंथियों व ममता बेनर्जी के अत्याचारों से त्रस्त हो चुकी है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आमजनता का जीवन दूभर कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं दिनोदिन बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल में देश विरोधी गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है। लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा प्रत्याशियों को विजय प्राप्त होगी।