बुलंदशहर में बोले अमित शाह, कांग्रेस में कौन बनेगा अध्यक्ष सभी को पता, मेरे बाद BJP में कौन बनेगा कोई नहीं बता सकता



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में रैली करने के बाद बुलंदशहर में रैली की। बुलंदशहर में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इससे पहले आज सीएम योगी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अलीगढ़ के तालानगरी में डेढ़ घंटे तक बृज प्रांत के 14 जिलों से आने वाले बूथ अध्यक्षों व प्रभारियों को संबोधित किया। भाजपा ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। अमित शाह के ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के नारे को अपनाकर पार्टी सबसे निचले पायदान तक काम करती आई है। इसी क्रम में बूथ स्तर पर पहली बार बूथ अध्यक्ष-प्रभारी सम्मेलन आयोजित किया गया। बुधवार को तालानगरी स्थित ग्राउंड में होने वाले सम्मेलन में प्रशासनिक दृष्टि से बृजप्रांत के 14 जिलों की इकाइयां शामिल हुई। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग जिलों के बूथ अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ संवाद करेंगे और जीत का मंत्र दिया।

– नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा लाए बजट में 5 लाख तक की सालाना आय वालों को इनकम टैक्स में पूरी छूट देने का काम किया गया है:

– मैं आज साफ कहना चाहता हूं कि भाजपा उसी स्थान पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है

– आज महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम योगी जी की सरकार ने किया है

– योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ने का भुगतान किया गया है

– लोकतंत्र में अगर प्रतिभा हो, क्षमता हो, देश को आगे ले जाने की ललक हो तो हर एक को अपना स्थान ऊपर ले जाने का अधिकार है और उसका जीता जागता उदाहरण हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी

– मोदी जी की सरकार ने 129 जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का कल्याण किया है और सबसे बड़ा काम किया है देश को सुरक्षित करने का

– सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ मोदी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है

– कांग्रेस में कौन अध्यक्ष बनेंगा सभी को पता था। पर क्या कोई बता सकता है कि भाजपा में मेरे बाद अध्यक्ष कौन बनेगा? यही भाजपा का लोकतंत्र है।

– बुलंदशहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पहुंचेंगे बुलंदशहर।

– बजट में मोदी सरकार ने प्रावधान किया कि सभी लघु और सीमांत किसानों को 6000 रुपए सालाना दिया जाएगा। हर किसी ने इसका स्वागत किया लेकिन कांग्रेस इसके भी खिलाफ खड़ी हो गई है।- अमित शाह