कांग्रेस से यह आखिरी संघर्ष – बालकृष्ण पाटीदार

राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा 2018 व 2019 में हमारा कांग्रेस से आखिरी संघर्ष होगा। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह अनेक प्रदेशों में लगातार दो चुनाव हारने के बाद कभी सत्ता में नहीं आई। कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प के साथ हम प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनाएंगे। श्री पाटीदार ने कहा हम विधानसभा चुनाव में अपने 15 वर्ष के कार्यकाल को लेकर जाए। नई पीढ़ी को प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेसी सरकार की विफलताएं व कुशासन बताएं। आने वाले चुनाव में कांग्रेसी मनगढ़त घोषणा पत्र लेकर आएंगे जबकि उन्हें करना कुछ भी नहीं है। इस प्रकार के भ्रम को तत्काल दूर करना होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे।