भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया


भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान, डाॅ. रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवराज 13 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। रमन सिंह 15 साल छत्तीसगढ़ के सीएम रहे। वहीं, वसुंधरा पिछले पांच साल राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं।
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया. इसके साथ ही भाजपा राज्यों के अपने तीन प्रभावशाली नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में ले आई. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां की. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रचार का एजेंडा रहने की संभावना है.