कांग्रेस के राष्ट्र विरोधी निर्णय पर जताया विरोध



कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा ने गाया वंदे मातरम्
मण्डला। भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर सोमवार को बडी संख्या मे भाजपा कार्यकताओं सहित आमजन की उपस्थिती में कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष प्रातः 11 बजे वंदे मातरम ् का गीत का गायन किया । प्रदेश में विगत 14 वर्ष से चल रही वंदे मातरम ् गायन की परंपरा को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर  बंद किये जाने पर जिला मुख्यालय सहित नैनपुर, निवास एवं बिछिया के एस.डी.एम. कार्यालय के समक्ष विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में फिर से तुष्टिकरण की नीती अपनाते हुये राष्ट्र गीत को बंद कराने का फैसला लिया। देश की अजादी के लिये वंदेमातरम का घोष करते हुये भारत माता का वैभव गान करते हुये लाखों लोगो ने अपना बलिदान दिया है। वंदेमातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना की एक पहचान है परंतु प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनते ही राष्ट्र भक्तों की भावनाओं को ठेस पहँुचाते हुये वंदे मातरम गायन बंद कराने का राष्ट्र विरोधी फैसला लिया। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कंाग्रेस जनहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दो पर जब भी कोई गलत फैसला लेगी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के लिये संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे।