कलेक्टोरेट में गूंजा वंदे मातरम्



– प्रदेश भाजपा के आह्वान पर सोमवार सुबह कलेक्टोरेट परिसर में हुआ राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गान
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार प्रातः 10 बजे स्थानीय कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व नागरिकों ने भागीदारी की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया सोमवार प्रातः 10 बजे जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में कलेक्टोरेट स्थित बगीचे में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, मंत्री जयप्रकाश पटेल, रंगा डावर, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, गोगावां मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश रघुवंशी, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, अनिल कुशवाह, खरगोन नपाध्यक्ष विपिन गौर, पार्षद राजेंद्र पटेल, शंकर मैना, पं. आनंद मलतारे, नरेंद्र चौहान, भागीरथ बड़ोले, सतीश निमाड़े, पंकज परिहार, जितेंद्र कर्मा, मयंक जिंदल, महेंद्र मुछाला, राहुल पंवार, दिलीपसिंह चौहान, बलिराम यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश पर 1 जनवरी को भोपाल स्थित मंत्रालय के समक्ष परम्परागत रूप से प्रत्येक माह की पहली तारीख को होने वाला वंदे मातरम् गान नहीं हो पाया। कांग्रेस सरकार के इस कृत्य से करोड़ों प्रदेशवासियों की भावनाएं आहत हुईं। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित बगीचे में वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।