महिला होना जीवन की पूर्णता है – श्रीमती अर्चना चिटनीस

भाजपा महिला मोर्चा कमल शक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न

सभी वर्ग व क्षेत्रों में महिला श्रेष्ठ है-श्री गोपीकृष्ण नेमा
महिला नाम ही एक शक्ति है-श्रीमती मालिनी गौड़

इंदौर। सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि आज की महिला प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य कर रही है, ऐसा कोई कार्यक्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं की सहभागिता ना हो, हम सब महिलाओं को तय करना है कि दुनिया को किस दिशा में लेकर जाना है। परिवार व देश को जोड़ने का कार्य महिला करती है। भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को शीर्ष पदों पर आसीन किया गया है, जिसमें हमारी लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री डॉ. सीतारमण शर्मा हमारे सामने उदाहरण है। आप सभी इंदौर को लीडरशीप देकर जिस तरह देश का नाम रोशन कर रही है, साथ ही परिवार का नाम भी रोशन कर रही है। कोई भी बहन श्रेष्ठता में आज पुरूष से पीछे नहीं है, हम स्वभाव से सांईटिस्ट है महिलाएं अनपढ़ हो सकती है लेकिन अज्ञानी नहीं। हमारा महिला होना स्त्री होने से बड़ी बात है, महिला होना ही जीवन की पूर्णता है। एक महिला घर परिवार व देश को संस्कार और ज्ञान देने में अग्रणी होती है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, कमल शक्ति सम्मान समारोह प्रभारी श्रीमती रचना गुप्ता, श्रीमती साधना दगड़े ने बताया कि आज प्रीतमलाल दुआ सभागार, इंदौर में शहर की जानी-मानी हस्तीयों अपने-अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध व ख्याति प्राप्त महिलाओं का सम्मान म.प्र. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, श्रीमती अंजू माखीजा, सुश्री श्रेष्ठा जोशी, डॉ. उमाशशि शर्मा ने किया। कमल शक्ति सम्मान कार्यक्रम में आर्मी में सेवा करते हुए कई ऑपरेशन में शामिल होने वाली केप्टन डॉ. दिनशा भारद्वाज, शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदिया स्थापित करने वाली सत्यसांई स्कूल की प्राचार्य डॉ. संगीता भरूका, नृत्य कला में इंदौर का नाम रोशन करने वाली रागिनी मक्खर, पत्रकार श्रद्धा चौबे, चिकित्सा क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली डॉ. निरजा पोराणिक, वैष्णोधाम मंदिर अध्यक्ष श्री विनोद आहलुवालिया, पुनिता नेहरू, वृन्दा टोकेकर, रेणु झालानी, डॉ. उन्नतिसिंह, आर्यामा सान्याल, प्रगति जैन, संध्या मीरचंदानी, संगीता विनायका, साधना सौड़ानी, कविता बापट, शांता सोनी, सरला मेघनानी, लीली डाबर, ऋतु केड़िया एवं अलका सोजतिया का अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पारंगत होकर इंदौर शहर का नाम रोशन करने के लिये सम्मान किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आप सभी अलग अगल विधाओं में पारंगत बहनों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाना पार्टी का सौभाग्य है। नारी की शक्ति विश्व में अनादिकाल से ही है। हम सीताराम, राधाकृष्ण, गोरीशंकर से शुरूआत करके झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अवंतिबाई जैसे अनेक उदाहरण नारी शक्ति के है। कुछ परस्थितियों ने सबला को अबला में बदला है।
सभी वर्ग व क्षेत्रों में महिला ही श्रेष्ठ है। श्रेष्ठता आपके खून में है। आप सब सबला होकर कई क्षेत्रों में आपके द्वारा आयाम स्थापित किए गये है। बच्चें की पहली गुरू मां होती है। एक बच्ची-एक नहीं दो परिवारों को जोड़ने के साथ संस्कारवान भी है। घर को संचालित करने वाली वित्त मंत्री घर की नारी होती है। आप संस्कृति की सम्वाहक है और इसी संस्कृति से आप आने वाली पीढ़ी को भी संस्कारवान बनाती है। भारतीय जनता पार्टी परिवार आप सभी का सम्मान कर अपने को धन्य कर रहा है।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि महिला नाम ही एक शक्ति है। हमारे देश के नाम के साथ भारत माता का नाम दिया जाता है आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। धरातल से लेकर ब्रम्हाण्ड तक महिलाओं ने परचम फैहराया है। अपने-अपने क्षेत्रों मे दक्ष आप सभी मातृ शक्ति को मैं प्रणाम करती हूंं। देश व प्रदेश की सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में एक से बढ़कर एक कार्य किये गये। हमारे मुख्यमंत्रीजी ने तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर हमेशा साथ रखा है। इस अवसर पर आपने उपस्थित सदन से कहा कि जिस तरह आपने लगातार दो बार इंदौर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाया है। उसी तरह तीसरी बार भी यह अवार्ड इंदौर को ही मिले इसलिये हम सभी को कार्य करना है इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए। हम सब पॉलिथिन व डिस्पोजल का उपयोग बंद कर शहर को प्रदुषण से बचाने में सहयोग करें।