मिशन 2018 हमारा लक्ष्य- विजय के संधान में जुट जाये-श्री राकेशसिंह

भाजपा प्रदेश स्तरीय विस्तारकों (पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं) का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार के लिये तैयार पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बायपास स्थित होटल टी.सी.एल. में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता संगठन को समर्पित व जवाबदेह कार्यकर्ता है। अब आप सभी मिशन 2018 का जो हमारा लक्ष्य है। उस लक्ष्य को साधने के लिये अर्जुन की तरह लग जाये। अब सिर्फ और सिर्फ आगामी चुनाव के विजय संधान में जुट जाना ही हमारा कार्य है।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत व प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री अतुल राय ने भी प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इसकी के साथ सत्र में सभी 10 संभागों के संगठन मंत्री ने अपने-अपने संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चाकर आगे की रणनीति तय कर प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश सह संगठन मंत्री के साथ भाजपा नगर पदाधिकारियों व मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्रियों की परिचय बैठक संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री श्री मुकेशसिंह राजावत, श्री गणेश गोयल, श्री घनश्याम शेर ने बताया कि आज बायपास स्थित होटल टी.सी.एल. में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री अतुल राय के साथ भारतीय जनता पार्टी के नगर पदाधिकारियों तथा मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्रियों की परिचय बैठक हुई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह ने कहा कि अब आप सभी पदाधिकारी अपने जवाबदारी में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर लग जाये। आगामी चुनाव में हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र की विधानसभा के उम्मीदवारों को पहले से अधिक मतों से विजयी करना है। इसके लिये आप सभी अपने-अपने बूथों पर जाकर कार्य करे और बूथ को जीतने का लक्ष्य सुनिश्चित करें। आपकी यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धि रहेगी। कहीं पर भी अब हमें कोई कमी नहीं छोड़ना है अति उत्साह से बचे किसी भी तरह के मुगालते में रहकर कार्य ना करें। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने श्रम से ही अपना परिणाम देता है। आप सब कर्तव्यनिष्ठ व जवाबदार दायित्ववान कार्यकर्ता है।
परिचय बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़़ा, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री राजेश सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा, महामंत्री श्री मुकेशसिंह राजावत, श्री गणेश गोयल, श्री घनश्याम शेर, उपाध्यक्ष श्री कमल वाघेला, श्री जयंत भीसे, श्री जयदीप जैन, श्री नानूराम कुमावत, श्री बबलू शर्मा, श्री हरप्रीतसिंह बक्षी, श्री सुमित मिश्रा, श्री सोनू राठौर, श्री गुलाब ठाकुर, श्री गोलू शुक्ला, श्री संदीप दुबे, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती शैलजा मिश्रा, श्रीमती जयश्री जातेगांवकर, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती सविता अखण्ड, श्रीमती गायत्री गोगडे, श्री देवकीनंदन तिवारी, श्री अखिलेश शाह, श्री मुकेश मंगल, श्री मनस्वी पाटीदार, श्री प्रकाश राठौर, डॉ. श्रद्धा दुबे, श्रीमती ज्योति पंडित, श्री मंजूर एहमद, श्री राजेश शिरोड़कर, श्री विनोद पारगी, श्री वासुदेव पाटीदार, श्री मयुरेश पिंगले, श्री रोहित चौधरी, श्री राकेश कुशवाह, श्री संतोष यादव, श्री वसीम खान आदि उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय लिया।