अभा बलाही समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकुमचंद पोरपन्त भाजपा में शामिल



कैलाश विजयवर्गीय ने पोरपंत को भाजपा में शामिल कर किया स्वागत
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी की केन्द्र में सरकार के साथ ही 17 प्रांतों में भी सरकार चल रही है। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि लगातार इस पार्टी से लोग जुड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को रोड शो और आमसभा को संबोधित करने खंडवा पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष हुकुमचंद पोरपंत ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय बलाही समाज महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस विज्ञान तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष खंडवा ग्रामीण श्री हुकुमचंद पोरपन्त भाजपा में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र वर्मा ने भाजपा के कमल निशान का गमच्छा व पुष्पमाला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री विजय भालेराव, करण बिवाल एवं भाजपा अध्यक्ष मोर्चा जिला टीम द्वारा किया गया स्वागत किया ।