भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा के साथ सांसद श्रीमती ठाकुर ने भी किया जनसंपर्क।



धार । भारतीय जनता पार्टी की धार विधानसभा की प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने पिथमपुर नगरपालिका क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उनके साथ सासंद श्रीमती सावित्री ठाकुर, नपा अध्यक्ष कविता वैष्णव भी उपस्थित थी। आज 18 नवंबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 ,7, 8 ,9, 10, 11, 12 ,13, 15, 16 और 17 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंडस टाउन, छत्रछाया कॉलोनी ,मनमानी कॉलोनी, जय नगर ,संजय जलाशय रोड, वैष्णव कॉलोनी ,पटेल मोहल्ला ,मीणा मोहल्ला, सरगरा मोहल्ला में सघन जनसंपर्क किया। उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पिथमपुर वासियों को लगातार मिलता रहा है। हाल ही में तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव, देवेंद्र पटेल, प्रकाश धाकड,़ नंदकिशोर वर्मा, अशोक पटेल, राजेंद्र रघुवंशी, भाजपा पदाधिकारी गण सुभाष जायसवाल सहित पार्षदगणमहिला मोर्चा युवा मोर्चा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।