गांव-नगरों में जनसंपर्क कर जुटा रहे समर्थन



– भाजपा महिला मोर्चा ने नगर के वार्डों में किया सघन जनसंपर्क
खरगोन। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान गति पकड़ता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के मार्गदर्शन में जिले के सभी छह पार्टी प्रत्याशी, कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव, कस्बों व नगरीय क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन जुटा रहे हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा तथा प्रकोष्ठ की टीमें जनसंपर्क में लगी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया भाजपा महिला मोर्चा द्वारा खरगोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार के समर्थन में नगर के वार्ड क्रमांक 8, 9, 31, 33, 32, 28, 29, 30 सहित पहाड़सिंहपुरा, संजयनगर, इंदिरानगर, मोतीपुरा आदि में सघन जनसंपर्क किया। मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से भेंट कर उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मतदाताओं ने पुनः भाजपा की सरकार बनाने का भरोसा दिया। जनसंपर्क में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयलक्ष्मी सांवले, जिला महामंत्री छाया जोशी, मंत्री प्रभा राठौर, पार्षद नंदा चौहान, ललिता आलीवाल, बेबीबाई मंडलोई, सुनीता जायसवाल, नीलाबाई सांवले, ललिता पाटिल, यशोदा हिरवे, आशु पठान, दीपिका गाठे, मीरा बोरोले, अर्चना कुशवाह, गीता मंडलोई, सेवंती मारू, धनीबाई आदि ने जनसंपर्क किया। मतदाताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी बताते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री पाटीदार को विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ली बैठकें
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साकिर खान के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा नगर में वार्डवार बैठकें ली जा रही हैं। वार्ड- 12, 24, 25, 26 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर वार्ड में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री खान, महामंत्री मुबारिक मंसूरी, उपाध्यक्ष रफीक मंसूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इमरान खान, नगर मंडल के इमरान खान, मदरसा बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष नौशाद मंसूरी, वार्ड प्रभारी नजर मोहम्मद, अय्युब खान टेलर, चांदू पेंटर आदि उपस्थित रहे। अजा मोर्चा प्रदेश सदस्य चंद्रशेखर भालसे, ग्रामीण मंडल महामंत्री राजेश सागोरे, जनपद सदस्य दिनेश सागोरे, गोकुल भालसे, शिवराम कृष्णन, ने डोंगरगांव, रायबिड़पुरा, इच्छापुर, पोखर, रमणगांव आदि में जनसंपर्क किया।

जमनासिंह सोलंकी ने किया जनसंपर्क
भगवानपुरा मे भाजपा प्रत्याशी जमनासिह सोलंकी ने महुमांडली, शाबासपुरा, पीपरखेड़़ा, छटलगांव, राजपुरा, नागझिरी, मोघन, मेहरघट्टी, बागदरा, बलगांव आदि क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर प्रत्याशी श्री सोलंकी को विजयी बनाने का आह्वान किया।