भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलालजी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा ने संभागीय मीडिया सेंटर का अवलोकन किया



इंदौर 15 नवम्बर,2018/होटल दिव्य पैलेस मालवा मिल चौराहा स्थित भारतीय जनता पार्टी इंदौर संभाग के चुनावी संभागीय मीडिया सेंटर का आज भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलालजी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा ने संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सर्वेश तिवारी के साथ अवलोकन किया। अवलोकन के अवसर पर श्री रामलालजी ने मीडिया से संबंधित छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने के लिये कहा साथ ही मीडिया से संबंधित कई जानकारियां भी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा ने भी मीडिया से संबंधित कई सुझाव दिये एवं कार्यशैली से अवगत भी करवाया। इस अवसर पर जे.पी.मूलचंदानी, देवकीनंदन तिवारी, वरूण पाल, कल्याण देवांग आदि भी उपस्थित थे।

कुलदीपसिंह सलूजा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए
विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 के कांग्रेस नेता कुलदीपसिंह सलूजा अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के पश्चात श्री सलूजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई पूछपरख नहीं बची है, कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजा-महाराजाओं की पार्टी हो गई है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को अपमानित होना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली नीति से प्रभावित होकर हम सब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। आज से हम सभी भाजपा को विजयी बनाने के लिये पूर्ण सक्रिय होकर कार्य करेंगे।