डॉ सिकरवार और नारायण सिंह ने किया सघन जनसंपर्क



ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर पूर्व से प्रत्याषी डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज रामकृष्ण मण्डल के वार्ड क्रमांक 30 में गांधी क्लब आकाषवाणी के सामने से सघन् जनसपंर्क किया और घर-घर जाकर मतदाताओं से आर्षीवाद लिया। गांधी क्लब आकाषवाणी के सामने आज सुबह पार्टी कार्यकर्ता बडी संख्या में एकत्रित हुये और वहां से गाजे-बाजे के साथ जनसपंर्क की शुरूआत की। जनसपंर्क के दौरान गांधी क्लब से प्रारम्भ होकर पर्ल डेयरी होते हुये सीतामिनोर साइड नं.1, एस.पी. ऑफिस, पटेल नगर होते हुए मनोहर इनक्लेब क्लब पर समापन हुआ। जनसपंर्क में डॉ. सिकरवार का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। जनसपंर्क के बाद जगह-जगह हुई बैठकों में कोठी गॉव विक्की फैक्ट्री, प्रजापति धर्मषाला कुम्हरपुरा, रजनीगंधा कॉलोनी गोला का मंदिर, गायत्री विहार पिन्टू पार्क, करौली माता महलगॉव, गोधन पार्क दीनदयाल नगर, सैनिक कॉलोनी मुरार, सी-सेक्टर हरिजन बस्ती दीनदयाल नगर, आदर्ष नगर पिन्टू पार्क में बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में भाजपा प्रत्याषी डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देष को विकास के नये आयाम तक पहुॅचाया है और ये विकास कार्य यहीं नही रूकने वाले आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देष नये आयाम कायम करेगा और तरक्की के रास्ते पर आगे बढेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देष की जनता को जन-धन योजना, फसल बीमा योजना, आयुश्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजना से नागरिक लाभांवित हो रहे है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के कारण जिन नागरिकों ने कभी भी बैंक की सीडियां तक नहीं चढी थी, उनके भी आज बैंकों में खाते है और इन खातों की मदद से देष के नागरिकों को मिलने वाला सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों के माध्यम से प्राप्त होता है। डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने प्रदेष की जनता को सिचांई योजना, स्वास्थ्य योजना, षिक्षा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं की सौगात प्रदेष को दी है। इन सौगातों से प्रदेष हर नागरिक चाहे वह मजदूर, किसान, व्यापारी, विधार्थी वर्ग लाभाविन्त हो रहा है। इन योजनाओं का ही फल है कि प्रदेष ने पिछले वर्गों में अभूतपूर्व विकास की ऊॅचाईयों को छुआ है। इसके साथ ही महिलाओं ने आज वार्ड क्रमांक 30 में पटेल नगर, टैगोर नगर, गोविन्दपुरी, सरस्वती नगर एवं बलवंत नगर में घर-घर जाकर जनसपंर्क किया।
आज का जनसंपर्कः- भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर पूर्व से प्रत्याषी डॉ. सतीष सिंह सिकरवार कल 14 नवंबर को अपना जनसंपर्क सुबह 8 बजे शहीद भगतसिंह मण्डल द्वारा सिविल अस्पताल मुरार से प्रारंभ होगा, दोपहर 12 बजे यषोदा मैरिज गार्डन के पीछे आदर्ष नगर, दोपहर 1 बजे रिलांयस पेट्रोल पम्प के पीछे, दोपहर 1ः30 बजे आदित्यपुरम, दोपहर 2 बजे षिवाजी नगर ठाटीपुर, दोपहर 2ः30 बजे मयूर मार्केट ठाटीपुर, दोपहर 3ः30 बजे तृप्ती नगर, शाम 4 बजे शहीद भगतसिंह मण्डल द्वारा रिलायंस पेट्रोल पम्प दीनदयाल नगर गेट से पास से जनसपंर्क, शाम 7 बजे कोठे की सराय एवं लालियापुरा, शाम 7ः45 षिवनगर चिडिया वाले बाबा का मंदिर, शाम 8ः15 बजे ए-सेक्टर दीनदयाल नगर, रात्रि 9 बजे राठौर संतर नदी पार टाल मुरार बैठक आयोजित की गई है।

नारायण सिंह ने किया वार्ड 46 में सघन जनसंपर्क
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश का कायाकल्प किया है। चहुंमुखी विकास के साथ आज प्रदेश विकसित प्रदेश की श्रेणी में गिना जा रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश की दशा काफी बिगड़ चुकी थी, सड़क, बिजली, पानी ये तीनों मूलभूत सुविधा से प्रदेश की जनता वंचित हो चुकी थी। 15 वर्षो के अंतराल में भाजपा सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने समस्याओं का निराकरण कर जनता को कई सौगातें दी है। यह चुनाव बूथ का हर कार्यकर्ता लड रहा है। हर बूथ पर कार्यकर्ता कमल खिलायेगा। आने वाले 5 वर्षो में समृद्ध मध्यप्रदेश की ओर हम आगे बढेंगे। उसमें हर कार्यकर्ता का अहम योगदान होगा। उक्त बात आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह ने वार्ड 54 में अपने जनसंपर्क के दौरान कही। श्री कुशवाह ने आज अपना जनसंपर्क वार्ड 54 किरार कॉलोनी, कुशवाह मोहल्ला होते हुए टोंटा की बजरिया, पुलिस लाइन एवं अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया। वहीं शाम को टकसाल स्कूल चौराहे कंपू से से प्रारंभ किया, जो जवाहर कॉलोनी तथा अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों के पक्ष में प्रचार किया और अपने द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ सैकडांे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज का जनसंपर्क- ग्वालियर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह कल 14 नवंबर को अपना जनसंपर्क सुबह 9 बजे से वार्ड 51 के सिकंदर कंपू, इमली नाका से प्रारंभ कर, सैनिक कॉलोनी का पार्क, गड्ढे वाला मोहल्ला, बजरिया, कुम्हारों का मोहल्ला, रईसों का मोहल्ला, गिरिजा बाग, हनुमान बांध बाबडी के पास, राधिका विहार, सूर्य विहार कॉलोनी, हरगोविंद का खेत, गुरूकृपा कॉलोनी, कुशवाह गार्डन, से काली माता रोड, पानी की टंकी के पास समाप्त होगा। वहीं शाम को कलारी के पास हरदौल तिराहे से श्रीकृष्ण कॉलोनी, न्यू श्रीकृष्ण कॉलोनी, शीतला कॉलोनी होते हुए कुम्हारों का मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, निचला बाजार, हैदरगंज मुख्य मार्ग, कलारी के पास हैदरगंज में समाप्त होगा।इस दौरान भाजपा की नीतियों के पक्ष में प्रचार करेंगे और अपने द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी होंगे।