देश की जनता को हमारे कार्यकर्ता कभी निराश नहीं करेंगे-अमित शाह



ग्वालियर। पिछले पांच सालों से कांग्रेस देश की राजनीति को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। चुनाव विकास, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस विकास के इस एजेंडे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने सोमवार को ग्वालियर महानगर के तीनों विधानसभाओं में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो संवाद के दौरान कही।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। देश की जनता को हमारे कार्यकर्ता कभी निराश नहीं करेंगे, ये हमारा वादा है। शिवराज सरकार ने जिस तरह से काम किया है वो लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सरकार चलाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। हम हर मतदाता तक अपने किये कामों को पहुंचायें, अपनी विचारधारा को पहुंचायें। चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं है,चुनाव हमारे लिए हमारी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। श्री शाह ने कहा कि देश को महान बनाने के लिए बहुत जरुरी है कि भारतीय जनता पार्टी का शासन देश में लंबे समय तक रहे। मेरी आप सभी से अपील है कि इस चुनाव को जन संपर्क का सशक्त अभियान बनाएं, घर-घर जाएं। हमें ये संदेश लोगों तक पहुंचना है कि सरकारें राजनीतिक विवाद करने के लिए नहीं होती, जनता का विकास करने के लिए होती हैं। कांग्रेस को बन्दूक में क्रांति दिखती है, हमें गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में क्रांति दिखती है, धुआं मुक्त घरों में क्रांति दिखती है और बच्चों के टीकाकरण में क्रांति दिखती है। जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके अपने बूथ को मजबूती देने में जुटे हैं कोई विपक्षी दल हमें आगे बढने से नहीं रोक सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार की योजना से लाभान्वित हर व्यक्ति के घर 21 नवंबर को दीप दीपावली मनाएं। 2018 के विधानसभा चुनाव देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश के चुनाव के बाद 2019 में आम चुनाव होंगे। और हम मोदी जी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव जीत कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ जीत लक्ष्य नहीं है। हमारा लक्ष्य जीत का बड़ा मार्जिन होना है। श्री शाह ने कार्यकर्ताओं से 15 नवंबर को हर घर में झंडा लगाने और मेरा घर भाजपा का घर चुनाव अभियान चलाने की बात कही।
ग्वालियर शहर की दक्षिण विधानसभा का सम्मेलन शिखा गार्डन, कंपू, ग्वालियर विधानसभा का सम्मेलन वैश्य गार्डन, तानसेन नगर तथा ग्वालियर पूर्व विधानसभा का सम्मेलन मंगल वाटिका में आयोजित हुआ। इस अवसर पर तीनों विधानसभाओं के सम्मेलन में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, उप्र के केबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, महापौर विवेक शेजवलकर, संभागीय सहप्रभारीगण वेदप्रकाश शर्मा, राजेश सोलंकी, विवेक जोशी, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, तीनों विधानसभा प्रत्याशीगण जयभान सिह पवैया, नारायण सिंह कुशवाह, सतीश सिकरवार, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिह कुशवाह, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, नियाज मोहम्मद, जयप्रकाश राजौरिया, अरविंद राय, राजेश दुबे, सभापति राकेश माहौर, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, श्रीमती कमला सोनी, सुनीता शिवहरे, श्रीमती रेखा धौलाखंडी, श्रीमती नीता सिंघल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हरि सिंह तोमर, सोनू मंगल, राकेश खुरासिया, गजेन्द्र राठौर, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती गीता बडौरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, अरूण कुलश्रेष्ठ, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक दुबे, रमाकांत शर्मा, मंडल अध्यक्षगण योगेश जैन, रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, गंगाराम बघेल, सुघर सिंह पवैया, आशुतोष माहेश्वरी, प्रतीक तिवारी, विक्रांत भदौरिया, अभिनंदन त्यागी, गोपाल गांगिल, राजू सेठ, विवेकप्रतापसिंह चौहान, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, भरत दांतरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, निकंुज गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, बलराम बघेल, मनीष मांझी, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप केशव, नीलिमा शिंदे, मनोज तोमर, राजेश वाधवानी, बबीता सेन, रूकमणि जोशी, शर्मिला कुशवाह, आशा मिश्रा, ममता आर्य, राजू पलैया सहित सैकडों कार्यकर्ता सहित आम नागरिक उपस्थित थे।