आगर मालवा। भाजपा की विधानसभावार वृहद बैठकों में मार्गदर्शन का एलईडी से हुआ सीधा प्रसारण।



राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का महामंत्र
– मुरलीधर पाटीदार, जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने संबोधित किया।
आगर मालवा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे प्रसारण के माध्यम से जिले के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत का महामंत्र दिया। उन्होंने विधानसभावार आयोजित बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में बूथ समिति के संयोजक, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ के कार्यकर्ता व विधानसभा क्षेत्र में निवासरत पदाधिकारियों से संवाद करते हुए बूथ जीतने की रणनीति बताई। उन्होंने कहा बूथ जीतकर ही हम विधानसभा प्रत्याशी का चुनाव जीतेंगे। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया सोमवार को जिले के सुसनेर व आगर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभावार बैठकें रख वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ। सुमन मैरिज गार्डन जामुनिया रोड सुसनेर पर सुसनेर विधानसभा के बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के संवाद पश्चात प्रत्याशी मुरलीधर पाटीदार ने प्रदेश व केंद्र सरकार के कार्यों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा 15 वर्ष में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। हम इस चुनाव में विकास के नाम पर मतदाता के सामने खड़े हैं। बूथ जीतकर हम यह चुनाव जीतेंगे। प्रदेश का विधानसभा चुनाव ही 2019 के लोकसभा चुनाव की जीत तय करेगा। श्री पाटीदार ने क्षेत्र की जनता से विकास के नाम पर वोट मांगें। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने कहा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव मैदान में हमारी जीत होगी। हमारी जिम्मेदारी है कि हमसे बूथ पर विजय प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की चूक न हो। अभी से कमर कसकर अपने मतदान केंद्र पर किला लड़ाये व विजय तय करें।और आगे कहां कि 15 नवंबर को प्रत्येक मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ता द्रारा अपने अपने प्रतिष्ठान व घरों में झंडा लगाएंगे। व 21नवंबर को सभी कार्यकर्ताओं द्रारा कमल दिपावली मनाई जाएगी। पुर्व विधायक बद्रीलाल सोनी. मांगीलाल सोनी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला. पारसमल जैन.डां. माणकचंद जैन.संतोष शर्मा. महेंद्र जैन.नाथुराम परमार आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्दपालसिंह जादौन ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।