मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र के साथ कार्यकर्ता संगठन का कार्य करें



धार। भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम कुक्षी के गणगौर पैलेस में संपन्न हुआ जिसमें कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ प्रभारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र को कार्यकर्ता अपनाएं एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को लेकर कार्यकर्ता अपना कार्य करें कुक्षी विधानसभा प्रभारी भगवान भाई सेफ्टा ने कहा अमित शाह द्वारा कार्यकर्ताओं को जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीत का मंत्र दिया गया है उसी के अनुसार कार्यकर्ता अपने अपने बुतों को मजबूत कर संगठन का कार्य करें उन्होंने बताया भाजपा विचारों की पार्टी है केंद्र सरकार एवं प्रदेश में किसानों , बेटियों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई गई जिसका लाभ सभी वर्गों को मिला है देश की सुरक्षा में आज हमारा देश सबसे सुरक्षित है यही विचार भाजपा के हैं भाजपा संगठन इन्हीं विचारों के साथ चुनाव लड़ रही है एवं मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी कुक्षी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विरेंद्र बघेल भारी मतों से विजय होंगे उन्होंने कहा भाजपा अपने सिद्धांतों पर अटल है भाजपा संगठन ने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास कार्य हुए हैं कांग्रेस सरकार के समय मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की गिनती में था मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की योजनाओं के चलते आज मध्य प्रदेश विकास में अव्वल है इनी योजनाओं के चलते भाजपा को कोई हरा नहीं सकता भाजपा अजेय है उन्होंने कहा भाजपा संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रम छोटी दीपावली एवं घर घर भाजपा का ध्वज फहराना के कार्यक्रम को बूथ स्तर पर हर्षोल्लास के साथ करें जनता के बीच पहुंचकर भाजपा के विकास कार्यों का बखान करें भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद करें मेरा परिवार भाजपा का परिवार के माध्यम से भाजपा के विचारों से जोड़ने का कार्य करें इस कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव सहप्रभारी मोहन चोपड़िया, जिला मंत्री महेंद्र सेफ्टा, कुक्षी नगर मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा, निसरपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, कुक्षी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन कॉग, डही मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।