राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का महामंत्र



– भाजपा की विधानसभावार वृहद बैठकों में मार्गदर्शन का एलईडी से हुआ सीधा प्रसारण
– राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने संबोधित किया
खरगोन। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे प्रसारण के माध्यम से जिले के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत का महामंत्र दिया। उन्होंने विधानसभावार आयोजित बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में बूथ समिति के संयोजक, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ के कार्यकर्ता व विधानसभा क्षेत्र में निवासरत पदाधिकारियों से संवाद करते हुए बूथ जीतने की रणनीति बताई। उन्होंने कहा बूथ जीतकर ही हम विधानसभा प्रत्याशी का चुनाव जीतेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया सोमवार को जिले के खरगोन, भीकनगांव, महेश्वर, कसरावद व भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभावार बैठकें रख वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ। स्थानीय राधाकुंज मांगलिक परिसर में हुए खरगोन विधानसभा के बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के संवाद पश्चात राज्यमंत्री व प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार ने प्रदेश व केंद्र सरकार के कार्यों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा 15 वर्ष में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। हम इस चुनाव में विकास के नाम पर मतदाता के सामने खड़े हैं। बूथ जीतकर हम यह चुनाव जीतेंगे। प्रदेश का विधानसभा चुनाव ही 2019 के लोकसभा चुनाव की जीत तय करेगा। श्री पाटीदार ने क्षेत्र की जनता से विकास के नाम पर वोट मांगें। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने कहा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव मैदान में हमारी जीत होगी। हमारी जिम्मेदारी है कि हमसे बूथ पर विजय प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की चूक न हो। अभी से कमर कसकर अपने मतदान केंद्र पर किला लड़ाये व विजय तय करें। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधानसभा पूर्णकालिक नवीन कुवादे ने दिया। माशिमं उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, खरगोन विधानसभा प्रभारी प्रकाश रत्नपारखी, नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, मंत्री जय पटेल, राजेश रावत, सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, लोकसभा मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण जवरा, गोगावां मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रवासी कार्यकर्ता रवींद्र महाजन आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य रवि जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल, रवि वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य विजयलक्ष्मी सांवले, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साकिर खान, मंडल महामंत्री मुकेश राठौर, जीपी पंवार, रिपुंजय पांडे, ताराचंद भालसे, लखन बिडारे, माणक पाटीदार, राजेश सागौरे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।