महू विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर का जोरदार जनसंपर्क



इंदौर, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि महू विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने गाम कोदरिया स्थित नकटीखाली बालाजी मंदिर पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर जनसंपर्क की शुरूआत की।
सर्वप्रथम कोदरिया में नकटीखाली स्थानीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उसके पश्चात ग्राम बोरखेडी, मलेण्डी, बडिया, पीपलिया, मांगलिया, नाहरखेडा, बडीजाम, चोरल डेम, बसी पिपरी, बडगोदा, आशापुरा, कैलोद और बेरछा में प्रभावी जनंसपर्क किया। इस दौरान ग्राम मलेण्डी में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजनों से ढोल ढमाकों के साथ जनसंपक्र मे हिस्सा लिया और जगह-जगह सुश्री उषा ठाकुर का रहवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर, आरती उतारकर गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। ग्राम चोरल डेम में विधायक प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने स्थानीय महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर रामधुन, भजन, कीर्तन किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह ग्राम बडगोंदा में भी सुश्री उषा ठाकुर का रहवासियों ने बढ़-चढ़ कर स्वागत करके भारी बहुमतों से विजयीश्री दिलाने का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुश्री कविता पाटीदार, रामकिशोर शुक्ला, कंचनसिंह चौहान, रामचन्द्र सुले, अरूण जेशी, दिनेश पटेल, रवि यादव, धन्नालाल निनामा, पुंजालाल निनामा, रामकरण भाभर, मुकेश जरिया, बंटी खंडेलवाल, जितेन्द्र शर्मा, रमेश अग्रवाल, सुनील यादव, आरती शर्मा, सविता कौशल, अनुराध जोशी, ललिता निनामा, तुलसीराम बनारसी, सीताराम बनारसी, नगजी पटेल, बिरबल, डागर, लक्ष्मण सिंगारे, अजु्रन बारिया, अशोक गोरा, शंभु कौशल, गोलू मेहरा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

दिनांक 12 अक्टूबर को सुश्री उषा ठाकुर सुबह 10 से 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का लाईव कार्यक्रम एल.ई.डी के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओें का किया जाएगा। उसके पश्चात 11 बजे बूथ स्तर से ऊपर के सभी कार्यकर्ताओं से स्थानीय उत्तम गार्डन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। इस कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न संगठनों के साथ सुश्री उषा ठाकुर की बैठकें महू नगर में की जायेगी।


भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल का तूफानी जनसंपर्क
इदौर, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि देपालपुर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी मनोज पटेल ने आज बेटमा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में तूफानी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क की शुरुआत सुबह 11ः00 बजे रावद में हुई उसके बाद क्षेत्र के रंगवासा, चिकलौंडा, सगड़ौद, शिवगढ़, उत्तरसी, खानपुर, दौलताबाद, सेजवानी, धुरेरी होते हुए झलारा में संपन्न हुआ।अपने विधायक काल में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को लेकर मनोज पटेल को क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सगडोद में कांग्रेस के रामप्रसाद मकवाना पूरे परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपालसिंह चौधरी, उमरावसिंह मौर्य, भुवानसिंह पंवार, अंतरसिंह मौर्य, गुमानसिंह पंवार, मूलचंद शर्मा, दिनेश गर्ग, कैलाश भाँगड़िया, मोहनसिंह कछावा, कैलाश चौधरी, नीलेश उपाध्याय, दिनेश चौधरी सहित स्थानीय गणमान्य भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।