मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं चलने देंगे, कांग्रेस यही चाहती है : बीजेपी



भोपाल, कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरकारी परिसरों में संघ की शाखा पर रोक लगाने के ‘वचन’ को लेकर सियासत गरमा गई है| भाजपा ने इसका तीखा विरोध किया है| बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस इमरजेंसी लगाना चाहती है। आरएसएस की शाखा को बंद करने को चिंता जनक बताते हुए कहा कांग्रेसी देश में राम मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं चलने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नकसलियों को क्रांतिकारी बताती है और मुस्लिम ब्रदरहूड संगठन को आरएसएस से जोड़ती है| कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पात्रा प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे| पात्रा ने कहा राम मंदिर हम ही बनाएंगे और संवैधानिक तरीके से बनाएंगे। सिर्फ बीजेपी पार्टी ही राम मंदिर के पक्ष में है| उन्होंने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा ओसामा बिन लादेन के मरने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मातम मानते है, ओसामाजी बोलते है और संघ के खिलाफ है। आरएसएस ने केरला में आई बाढ़ में लोगो की मदद की है। दिग्विजय सिंह राम मंदिर के स्थान को विवादित बोलते है। दिग्विजय सिंह गन्दी भाषा का उपयोग करते है| उन्होंने कहा दिग्विजय सही बोलते हैं कि वो मुँह खोलते हैं तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, क्यूंकि वह ऐसा बोलते हैं| पात्रा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस नहीं चाहती है कि राम मंदिर बने| आरएसएस को सामाजिक संगठन की बजाए राजनीतिक संगठन कहने लिये कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए|