भाजपा ने किया समृद्ध एम पी आइडिया कॉम्पटीशन के फिनाले का आयोजन



भोपाल। समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान को आधिकारिक तौर पर भाजपा द्वारा 21 अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य राज्य के लोगों तक पहुँचकर समृद्ध मध्य प्रदेश के गठन के लिए उनके सुझाव, विचार और आकांक्षाओं को इकट्ठा करना था। इस अभियान को श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय भोपाल में संपादकों को संबोधित करते हुए हरी झंडी दिखाई थी और तब से अभियान पूरे राज्य में 22 लाख से अधिक लोगों तक सफलतापूर्वक पहुँचा है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने सुझावों एवं विचारों को उत्साहपूर्वक अलग-अलग माध्यमों जैसे www.samriddhmp-in वेबसाइट, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप्प नंबर और प्रदेश भर में रखीं 5000 से अधिक पेटियों के माध्यम से भाजपा तक पहुँचाया। समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान के बैनर के तले समृद्ध एम पी आईडिया कम्पटीशन का आयोजन युवाओं को समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए अपने आइडियाज साझा करने के लिए मंच के रूप में प्रयोग किया गया। कम्पटीशन का अंतिम चरण 10 नवंबर 2018 को भोपाल में रौनक प्लाजा में किया गया। प्राप्त हुए 3000 रेजिस्ट्रेशन्स में से 12 टीमों को उनके आइडियाज के आधार पर चयनित किया गया और उन्होंने विशेषज्ञों के पैनल के सामने अपने आइडियाज प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों के आइडियाज मुख्य रूप से चार प्रमुख विषयों में थे ‘डिजिटल मध्यप्रदेश’, ‘सतत विकास’, ‘कृषि विकास की नयी सीमाएँ’ और ‘समृद्धि के गलियारों का निर्माण’ जिन्हें मध्यप्रदेश के निर्माण में मुख्य बिंदु के रूप में देखा गया।
प्रत्येक टीम को विशेषज्ञों के सामने उनके विचार प्रस्तुत करने के लिए 15 मिनट दिए गए। प्रतियोगिता के अंत मे टीम रीइन्वेन्ट ऑन को पहला, टीम काराग्रीन को दूसरा और टीम स्पॉटवाश को तीसरा स्थान प्रदान किया गया। आगे जाके इन तीन टीमों को श्री शिवराजसिंह चौहान का और उनसे अपने आइडियाज बारे मे बातचीत करने का मौका मिलेगा।

विजेताओं और उनका विवरण नीचे दिया गया है –

स्थान टीम का नाम टीम के सदस्यों का नाम चुनी गई थीम आईडिया/प्रोडक्ट जो प्रस्तुत किया गया
1 रीइन्वेन्ट-ऑन नूपुर सिंह डिजिटल मध्य प्रदेश
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनियों से जोड़ने का एक प्रौद्योगिकी आधारित मंच

2 काराग्रीन सुरभि शाह सतत विकास पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग समाधान

3 स्पॉटवाश मो. अफ़रोज़ खान समृद्धि के गलियारों का निर्माण मोबाइल वाहन सेवा और मिनी फायर स्टेशन