मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को दिए विराट विजय के बीजमंत्र विजय, विजय और विजय ही हमारा लक्ष्य : शिवराज सिंह



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पार्टी के सभी प्रत्याशियों को चुनाव में विराट विजय के बीजमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता का उत्साह, हमारा आत्मविश्वास और समाज के सभी वर्गों के लिए हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्य इस बात का प्रमाण है कि हम 2018 के विधानसभा चुनाव में भारी विजय की ओर बढ़ चले हैं और यह विजय रथ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी शानदान सफलता प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहां आॅडियो ब्रिज के जरिए सभी पार्टी प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों, विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों तथा सह प्रभारियों से एक साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक प्रत्याशी सेनापति है और यह सेनापति हमारी सामूहिक ताकत का प्रतीक है। हम सभी जानते हैं कि हम विचार और सरकार के माध्यम से समाज की श्रेष्ठ सेवा करने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। भाजपा अपनी माॅ है और यह माॅ भारत माता के स्वाभिमान और अभिमान के लिए ताकतवर रहे यह अत्यंत आवश्यक है। हमारे यहां माॅ का स्थान सर्वोच्च है इसलिए हम कहते हैं कि हम माॅ के दूध की लाज रखना है। यह लाज रखने का आशय बहुत स्पष्ट है कि हम सब जुटकर भारी बहुमत से प्रदेश में चैथी बार सरकार बनाएंगे। एक ऐसी सरकार जो और ताकत से समाज कल्याण के ईश्वरीय काम को कर सकेगी।
उन्होंने संस्कृत के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए प्रत्याशियों से कहा कि विनम्रता और परिश्रम आपकी बड़ी पूंजी है। इसलिए जिन्हें टिकट मिला है, वे प्रतीक अवश्य हैं लेकिन जो अन्य कार्यकर्ता हैं वे भी श्रेष्ठ और प्रमाणिक हैं। इसलिए सभी को आदर, सम्मान देना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। पार्टी के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं वे मार्गदर्शक की बड़ी भूमिका निभाते हैं इसलिए उनसे भी सम्मानपूर्वक मार्गदर्शन प्रत्याशियों को प्राप्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भावावेश में तात्कालीक रूप से विरूद्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं, वह भी अपने ही हैं। उन्हें भी पता है कि भाजपा का उद्देश्य विराट और भारत के कल्याण का है, इसलिए थोड़े समय में वे भी तात्कालीक भावुकता से बाहर आकर। भाजपा के ईश्वरीय कार्य में जुटेंगे यह मेरा विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है विजय, विजय और विजय। इसके लिए रोडमेप बनाइए और व्यवस्थित तरीके से उस पर अमल कीजिए। उन्होंने कहा कि पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, दिल में आग और दिमाग में बर्फ रखकर हमें युद्ध के मैदान में कूदना है। कांग्रेस की बौखलाहट और झूठा प्रचार बताता है कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा और जनता को बरगलाने के अलावा कोई काम बचा नहीं है। यह दीगर बात है कि जनता कांग्रेस के इस प्रपंच को अच्छी तरह समझ चुकी है। इसलिए तीन बार नकार चुकी है और चैथी बार भी कांग्रेस बुरी तरह धरासाही होगी यह हमारा दृढ़विष्वास है।

मुख्यमंत्री ने प्रत्याषियों से पूरे आत्मविष्वास के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर तक का आपका पूरा कलेण्डर तैयार करके रणभूमि में उतरिए। हमनें बच्चे, बूढ़े, जवान, माताएं-बहनें, किसान, मजदूर सभी वर्गों के लिए सर्वांगीण कल्याण की जो योजनाएं चलाईं हैं इस कारण से आज हर घर में हमारा हितग्राही है। यह हितग्राही हमारे साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ा है जो हर कीमत पर प्रदेष में सिर्फ भाजपा की सरकार चाहता है। सभी प्रत्याषी और चुनाव कार्य में लगे कार्यकर्ता भावनात्मक रूप से जुड़े इन हितग्राहियों के साथ हमारा सतत संपर्क आवष्यक है। कांग्रेस को इसलिए गुस्सा आ रहा है, क्योंकि उसे घर-घर से नकारा जा रहा है। कारण बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस ने आम आदमी के जीवन को बदलने के लिए कभी कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी प्राणों से प्यारी जनता के लिए जो काम किए हैं, उससे उनके साथ लोगों के व्यक्तिगत रिस्ते भी बने हैं जैसे प्रदेष के सभी बच्चे मेरे भांजे और भांजियां हैं। वे भी घरों से निकलेंगे और अपने भविष्य को संवारने वाली सरकार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं प्रधानमंत्री जी भी मध्यप्रदेष को समय देने वाले हैं। उनके कार्यक्रम व्यापक रूप से सफल हो इसकी चिंता भी सभी कार्यकर्ताओं को करनी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्याषी का आचरण व्यवहार जीत की कुंजी होता है, इसलिए हम जिस संस्कारित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं उसके अनुरूप हमारा आचरण व व्यवहार भी चुनाव में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं जब विदिषा से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था तो केवल बड़ों के आदर और छोटों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के कारण ही जनता ने हाथों हाथ लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-बहनों में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता सर्वाधिक है, उनकी आंखों में भाजपा के नाम से ही चमक आ जाती है। यह महत्वपूर्ण विषय है, यदि हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे तो कोई ताकत हमें अपना लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती। पूर्व में प्रदेष अध्यक्ष श्री राकेष सिंह ने सभी से संक्षिप्त आॅडियो प्रेस करते हुए विराट विजय की शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री जी को चर्चा का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेष संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत आदि विषेष रूप से उपस्थित थे।