परिश्रम की पराकाष्ठा करें कार्यकर्ता : तोमर



ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर विजय की ओर आगे बढे। चौथी बार परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात श्री तोमर ने आज भितरवार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने ग्रामीण विधानसभा एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी किया। पूर्व में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के भितरवार विधानसभा के प्रत्याशी अनुप मिश्रा, ग्वालियर विधानसभा के प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया, ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और डबरा विधानसभा प्रत्याशी कप्तान सिंह सहसारी का नामांकन फॉर्म जमा करवाया।