खरगोन। केंद्रीय कृषि मंत्री डॉ. राधामोहन सिंह ने जिले के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया

पंजाब को टक्कर दे रहा है खरगो
विशाल नामांकन रैली के साथ नाम निर्देशन पत्र जमा करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी
खरगोन। जब भी कहीं चर्चा होती है तो यह चर्चा जरूर होती है कि पंजाब को कोई टक्कर दे रहा है तो वह खरगोन जिला है। पंजाब के लोग जब बाजार में आटा खरीदने जाते हैं तो वे पंजाब की मिट्टी में पैदा गेहूं का आटा नहीं शिवराज के मध्यप्रदेश के का आटा खरीदते हैं। केवल नारों से कोई सरकार नहीं चलती है। सरकार निष्ठा से चलती है। और यह निष्ठा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार व केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारें निभा रही है।
शुक्रवार को यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री डॉ. राधामोहन सिंह ने स्थानीय जवाहर मार्ग पर भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों व कृषि क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा हिंदुस्तान की आत्मा गांव में बसती है क्योंकि गांव में किसान रहते हैं। मैं बिहार के चंपारन क्षेत्र से आता हूं जहां विलायत से शिक्षा प्राप्त कर लौटे महात्मा गांधी को किसानों ने बताया था कि अंग्रेज किसानों पर बहुत जुल्म कर रहे हैं। देश आजाद हुआ तक देश का दुर्भाग्य रहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री न बनाकर जवाहरलाल नेहरू को बनाया गया। इससे गांव व किसानों की बातें नहीं हो पाई। 1999 तक देश में कोई विशेष विकास नहीं हुआ। जब अटलजी देश के प्रधानमंत्री व राजनाथजी कृषि मंत्री बने तब गांवों और किसान के उत्थान की शुरुआत हुई। गांव-गांव पक्की सड़कें बनी और किसान आयोग के गठन की घोषणा हुई। बीच में कठपुतली सरकार ने किसानों की उपेक्षा की। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों के हित में कार्य हुए। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिलने लगा। यूरिया को नीम कोटेड किए जाने के बाद इसकी कालाबाजारी रूकी और यह किसानों तक पहुंचने लगा। केंद्र में कृषि मंत्रालय का बजट दोगुना किया गया। श्री सिंह ने जिले के भाजपा प्रत्याशियों को पुष्पहार पहनाकर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।
नामांकन रैली में लिया जनआशीर्वाद
प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में जिले के भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार खरगोन, आत्माराम पटेल कसरावद, भूपेंद्र आर्य महेश्वर, हितेंद्रसिंह सोलंकी बड़वाह, धुलसिंह डावर भीकनगांव व जमनासिंह सोलंकी भगवानपुरा क्षेत्र की संयुक्त नामांकन रैली कुंदा तट स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से पूजा-अर्चना पश्चात नामांकन रैली निकली। प्रत्याशियों का अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पहार, आरती व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। रैली श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर भावसार मोहल्ला, झंडा चौक, सराफा बाजार, एमजी रोड, बिस्टान रोड तिराहा, सोनी प्रतिमा तिराहा, फव्वारा चौक बस स्टैंड होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। जहां भाजपा प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन जमा किए। नामांकन रैली जवाहर मार्ग पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।
भाजपा सरकारों ने बहाई विकास की गंगा
सभा में स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने कहा प्रदेश में हमारी 15 वर्ष से सरकार है। हम चौथी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हैं। पार्टी की ताकत देव दुर्लभ कार्यकर्ता हैं। हम अपने क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार के कार्य व योजनाओं की जानकारी दें, पार्टी प्रत्याशी को अधिकाधिक वोट दिलवाकर प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएं। सभा को भाजपा प्रत्याशी श्री डावर, श्री पटेल, श्री सोलंकी, श्री आर्य, श्री पाटीदार व श्री सोलंकी ने संबोधित किया। सभा का संचालन खरगोन विधानसभा प्रभारी प्रकाश रत्नपारखी ने किया।
ये थे मंचासीन….
इस दौरान सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, गजानंद पाटीदार, जिला मंत्री जय पटेल, राजेश रावत, रितेश रोकड़े, दिलीप जोशी, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, सहमंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, बड़वाह विधानसभा प्रभारी महिम ठाकुर, महेश्वर प्रभारी गुलाबचंद पाटीदार, भीकनगांव प्रभारी राजेश माहेश्वरी, सहप्रभारी दिनेश जायसवाल, भगवानपुरा प्रभारी जगदीश जायसवाल, राजेंद्र यादव, जितेंद्र आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमीतसिंह भाटिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजदीप भालसे, लोकसभा मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, भीकनगांव नपध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंचासीन थे। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।