इंदौर जिले के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया



इंदौर, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, जिला महामंत्री गुमानसिंह पंवार, सुखलाल मंसारे, चिन्टू वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि इंदौर जिले की चारों विधानसभाओं में क्रमशः महू विधानसभा में सुश्री उषा ठाकुर ने हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय ड्रीमलेण्ड चौराहे से रैली प्रारंभ करके महू के मुख्य मार्गो से होते हुए एसडीएम कार्यालय महू में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली में कार्यकर्ताआेंं ने गगनभेदी नारे अबकी बार 200 पार और अबकी बार फिर से शिवराज सरकार नारे लगाये, रास्ते में स्थानीय नागरिकों को उषा दीदी का पुष्पमाला, पुष्पवर्षा व आरती उतारकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य रूप से रैली में लद्यु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबूसिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, कविता पाटीदार, रामकिशोर शुक्ला, विष्णुप्रसाद शुक्ला, कंचनसिंह चौहान, सुभाष महोदय, विधानसभा प्रभारी शेखर बुंदेला, राधेश्याम यादव, श्रवणसिंह चावड़ा, आरती शर्मा, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

सांवेर विधानसभा में स्थानीय चामुण्डा माता मंदिर से सुबह 10 बजे भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार डॉ. राजेश सोनकर ने पूजा अर्चना कर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन का आशीर्वाद प्राप्त करके रैली के रूप में अपना नामांकन पत्र सांवेर एसडीएम कार्यालय में जमा किया। सांवेर में रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षकर जोदार स्वागत किया किया। इस अवसर पर सांवेर विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। जिनमें मुख्यतः लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, नागरिक आपूर्ति निगम के देवराजसिंह परिहार, मंडी अध्यक्ष अध्यक्ष दयाराम चौधरी, जिला महामंत्री सुखलाल मंसारे, रंजनसिंह चौहान, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सरपंच, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देपालपुर विधानसभा में विधायक प्रत्याशी श्री मनोज निर्भयसिंह पटेल ने अपना एस.डी.एम. कार्यालय में अपना नामांकन फार्म भाजपा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय से रैली के रूप में ढोल ढमाके के साथ दाखिल किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोपालसिंह चौधरी, उमानारायण पटेल, प्रेमनारायण पटेल,गुमानसिंह पंवार, अंतरसिंह मौर्य, भुवानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा तथा हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नामांकन जमा करने से पूर्व भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री मनोज पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों एवं आमजनों की सरकार है, आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि एक किसान का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री है, राजा महाराजा और उद्योगपति कभी किसान की भावना नहीं समझ पाते है, लोग कर्ज माफी के बहाने बैंक को साफ करने का इरादा रखते है, इसलिये एक किसान की सरकार चुने और फिर से शिवराजजी को मुख्यमंत्री बनाये।