मण्डला की सड़कों पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब



देवसिंह सैयाम, शिवराज शाह, रामप्यारे कुलस्ते ने भरा नामांकन
भाजपा की नामांकन रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत
मण्डला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा नामांकन हेतु नियुक्त जिला प्रभारी फग्गनसिंह कुलस्ते ने नेतृत्व में मण्डला, बिछिया, निवास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने विशाल रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन ठाकुर ने नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुये मण्डला जिले की तीनों विधानसभा की जीताकर अबकी बार दौ सौ पार का लक्ष्य पूरा कर भाजपा की चौथी बार सरकार बनायेंगे चुनाव की इस रणभूमि में हमें एकजुट होकर पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरना है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समृद्ध मध्यप्रदेश के संकलप को पूरा करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि म.प्र. के विकास के लिये भाजपा की सरकार जो सेवक की भांति जन-जन के कल्याण के लिये काम करती है उसके हर प्रत्याशी को बहुमत से विजयश्री दिलाना है। श्री कुलस्ते ने कहा कि भाजपा गांव गरीब मजदूर, किसान की पार्टी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल जैसी योजना से हर वर्ग के कल्याण के लिये क्रांतिकारी कार्य किया है जनता के आर्शीवाद और सहयोग से चौथीबार जन-जन की सेवक भाजपा सरकार बनाने का आव्हान किया।
मण्डला विधानसभा से देवसिंह सैयाम, बिछिया से शिवराज शाह ‘शिवा भैया’, निवास से रामप्यारे कुलस्ते ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन प्रस्तुत किया। भारतीय जनता पार्टी की नामांकन रैली के दौरान नगर की सड़कों में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुई नामांकन रैली नगर के प्रमुख मार्ग नेहरू स्मारक, लालीपुर, बस स्टैण्ड, दीनदयाल चौक, अम्बेडकर चौक, रेडक्रास, कोतवाली होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंची, भाजपा की नामांकन रैली का स्वागत जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा किया गया, मण्डला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भारी उत्साह उमंग के साथ नामांकन रैली में भाजपा के जयघोष, अपकी बार दौ सौ पार फिर भाजपा फिर शिवराज के नारे लगाये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, सिंघई प्रमोद जैन पूर्व विधायक, झल्लू तेकाम सहित जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष, मण्डला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पूर्व पदाधिकारी, जनपद के जिला पंचायत के उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, कृषि मण्डी अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षदगण, बूथ के कार्यकर्ता, भाजपा समर्भित सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।