मैं सेवक बनकर आगर की सेवा करूंगा : मनोहरजी ऊंटवाल

सड़कों पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब
श्री ऊंटवाल ने भरा नामांकन फार्म
– क्षैत्र के सामाजिक संस्था,जन प्रतिनिधि,व्यवसायी व जनता ने किया जगह-जगह स्वागत

आगर मालवा । में आपका सेवक बनकर आगर क्षैत्र की सेवा करूंगा आप मुझे आशीर्वाद प्रदान करें जहां भी मेरी आवश्यकता पड़े आपके सामने हमेशा की तरह खड़ा ही नजर आऊंगा उन्होंने विश्वास दिलाया की आगर क्षैत्र के विकास के लिए पूर्व में समर्पित था और आगे भी बना रहूंगा। उक्त उदगार छावनी नाका चौक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।और आगे कहां कि मेरे कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जो वायदे किए थे उनके अनुरूप भाजपा ने विकास कार्य कराया हैं और इसी तरह आपकी सेवा के लिए हमेशा समर्पित हूं। क्षेत्र की जनता के लिए आंधीरात को भी मेरे दरवाजे खुले हैं। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा की सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक स्टॉप डेमों का निर्माण की स्वीकृति कराई जा चुकी है। जो खेती के लिए आने वाले समय में बरदान साबित होगी। इससे पूर्व शहर में छावनी नाका से भाजपा कार्यकर्ता का एक जुलूस में खुली गाड़ी में सवार होकर मनोहर ऊंटवाल. भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा.चल रहे थे एवं उनके समर्थक बैण्ड, ढोल नगाड़े के प्रत्याशी जनता आर्शीवाद पेदल चल रहे है कार्यकर्ता आगे चल रहे थे। वहीं जगह-जगह नागरिकों द्वारा माला पहनाकर आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया। कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर, मिठाईयां बांटकर, फूल माला पहनाकर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री मा.थावरचंद्रजी गेहलोत ने कहा कि फिर आगर को जीताकर अबकी बार 200 पार कर पुनः चौथी बार भाजपा की सरकार बनायेगे। और आगे कहा कि हमें राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं। हमें लक्ष्य के प्राप्ति के एक नजर होना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना था उन्होंने मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाया। उन्होंने हर तबके के लिए योजना तैयार की इसी का प्रतिफल हैं संबंल योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिला हैं। वहीं कांग्रेस के शासन काल में 10 घंटे तक घरों में बिजली नहीं रहती थी लेकिन अब भाजपा के शासन काल में हमें घरों में 24 घंटे बिजली मिल रही हैं। चाहे केन्द्र या प्रदेश की सरकार को देखें हमारे कार्यकर्ता देश हित को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं हमें विकास सर्वोपरि हैं।और आगे कहां कि भाजपा गरीब किसान मजदूर की पार्टी है।काग्रेंस में पहले बेटी को बोझ समझा जाता था.जबकि भाजपा सरकार में बेटी लाडली लश्र्मी है।जिसके कन्यादान का कार्य म.प्र.के मुख्यमंत्री जी कर रहे है।लोगो को काग्रेंस पर भरोसा नही करना चाहीये।क्योंकि काग्रेंस जमी.आशमा के साथ साथ जरुरत पडे तो कफन का भी सौदा कर देती है।आप सभी कार्यकर्ता आज संकल्प ले कि अपने बूथ को जीताकर कमल रुपी बटन दबाकर इस बार भी विधानसभा में कमल खिलाएंगे और पुनः हमारा लक्ष्य हैं मध्य प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाना, जी जान से जुटना हैं जो कार्यकर्ता सोच सकता हैं वह कर भी कर सकता हैं। और चौथी बार भाजपा की सरकार बनाकर ही हम दम लेंगे।कार्यकर्ताओ को प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह.आलोट के जितेंद्र गेहलोत. कैलाश काका गवली. आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर भाजपा नेताओं सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।