सड़कों पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाव



-मैं सेवक बनकर करैरा की सेवा करूंगा: राजकुमार खटीक
– जनता की सेवा के लिए समर्पित हूं: वीरेन्द्र रघुवंशी

– राजकुमार खटीक व वीरेंद्र रघुवंशी ने भरा नामांकन फार्म

– शहर के सामाजिक संस्था,जन प्रतिनिधि,व्यवसायी व जनता ने किया जगह-जगह स्वागत

शिवपुरी । मैं आपका सेवक बनकर करैरा की सेवा करूंगा आप मुझे आशीर्वाद प्रदान करें जहां भी मेरी आवश्यकता पड़े आपके सामने हमेशा की तरह खड़ा ही नजर आऊंगा उन्होंने विश्वास दिलाया की करैरा के विकास के लिए पूर्व में समर्पित था और आगे भी बना रहूंगा। उक्त उदगार उत्सव वाटिका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। तत्पश्चात पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी विधानसभा कोलारस के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने कोलारस उप चुनाव में जो वायदे किए थे उनके अनुरूप भाजपा ने विकास कार्य कराया हैं और इसी तरह आपकी सेवा के लिए हमेशा समर्पित हूं। क्षेत्र की जनता के लिए आंधीरात को भी मेरे दरवाजे खुले हैं। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा की सरकार ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक स्टॉप डेमों का निर्माण की स्वीकृति कराई जा चुकी है। जो खेती के लिए आने वाले समय में बरदान साबित होगी। इससे पूर्व शहर में उत्सव वाटिका से भाजपा कार्यकर्ता का एक जुलूस में खुली गाड़ी में सवार होकर राजकुमार खटीक,कोलारस प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी, रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, साध्वी प्रियंका भारती, राज्यमंत्री राजू बाथम, चल रहे थे एवं उनके समर्थक बैण्ड, ढोल नगाड़े और घोड़ों पर सवार होकर कार्यकर्ता आगे चल रहे थे। वहीं जगह-जगह नागरिकों द्वारा माला पहनाकर आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया। कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशवाजी चलाकर, मिठाईयां बांटकर, फूल माला पहनाकर स्वागत किया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा में पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी का चयन किया जिन्होंने करैरा व कोलारस में आज भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक न होने के बाद भी विकास के लिए समर्पित रहे इसका परिणाम हैं कि गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास, एवं मुख्यमंत्री आवस सहित अन्य योजनाओं लोगों ने लाभ लिया। लेकिन यहां के विधायकों ने विकास में रोड़े अटकाए। उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाऐं उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने अब भाजपा का जिताने का मन बना लिया है। प्रदेशकार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले की पांचों सीटों को जीतकर अबकी बार 200 पार कर पूण चौथी बार भाजपा की सरकार बनायेगे। कोलरस व करैरा में कांग्रेस के विधायक रहे है मैं यह कहना चाहता हु की उन्होंने आज तक अपने क्षेत्र में क्या उपलब्धि है आज कोलारस में वीरेंद्र एवम करैरा में युवा राजकुमार खटीक जी को प्रत्याशी नियुक्त किया है जो जुझारू कर्मशील व सक्रिय है आप अपने विधानसभा को भी विकास के लिए कमल को जिताये। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं। हमें लक्ष्य के प्राप्ति के एक नजर होना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना था उन्होंने मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाया। उन्होंने हर तबके के लिए योजना तैयार की इसी का प्रतिफल हैं संबंल योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिला हैं। वहीं कांग्रेस के शासन काल में 10 घंटे तक घरों में बिजली नहीं रहती थी लेकिन अब भाजपा के शासन काल में हमें घरों में 24 घंटे बिजली मिल रही हैं। चाहे केन्द्र या प्रदेश की सरकार को देखें हमारे कार्यकर्ता देश हित को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं हमें विकास सर्वोपरि हैं। अब हमारा लक्ष्य हैं मध्य प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाना, जी जान से जुटना हैं जो कार्यकर्ता सोच सकता हैं वह कर भी कर सकता हैं और चौथी बार भाजपा की सरकार बनाकर ही हम दम लेंगे।कार्यकर्ताओ को मुकेश चौहान,श्रीमती मंजुला जैन,गुलाब सिंह धाकड़ आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर राघवेंद्र शर्मा,राज्य मंत्री राघवेन्द्र गौतम, राज्यमंन्त्री राजू बाथम,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत,स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती,जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,प्रदेशकार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा,धैर्यबर्धन शर्मा , अजीत जैन, कामता प्रसाद बेमटे, तेजमल सांखला, ओमी जैन, अशोक खण्डेलवाल, रामगोपाल चौधरी, ओमी गुरु,हेमंत ओझा, रामू विंदल, दिलीप मुदगल,डॉ राकेश राठौर, जयप्रकाश सोनी, विपिन खेमरिया,हेमपाल दांगी, राधेशयम बंसल, सुनील गुप्ता, देवेंद्र शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी जाटव, डॉ. रीता गुप्ता मंजूला जैन, बीनू शर्मा, मुकेश सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा का उद्देश्य विकास ही मूल मंत्र है -साध्वी प्रियंका भारती
नामांकन भरने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं नेे उत्सव वाटिका मैं साध्वी प्रियंका भारती ने कहा की कांग्रेस राजा महाराजाओं कि पार्टी है जिबकी भाजपा गरीव किसान मजदूर की पार्टी है पहले बेटी को बोझ समझा जाता था जबकि भाजपा की सरकार में बेटी लाडली लक्ष्मी है जिसके कन्यादान का कार्य पप्रदेश के मुख्यमंत्री जी कर रहे है लोगो को कांग्रेस पर भरोसा नही करना चाहिये क्योकि कांग्रेस जमी,आशमा,के साथ साथ जरूरत पड़े तो कफन का भी सौदा कर देती है आप सभी कार्यकर्ता आज संकल्प ले कि अपने बूथ को जीतकर कमल रूपी बटन दबाकर इस बार पांचों विधानसभा में कमल खिलाएंगें और पुन: चौथी बार भाजपा की सरकार बनाना है ।

माँ लक्ष्मी का पूजन कर करैरा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
करेरा प्रत्याशी राजकुमार खटीक ने ने शिवपुरी मैं अपना नामांकन दाखिल करने के उपरांत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ करेरा पहुंचकर नगर में जनसंपर्क करते हुए विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया इस चुनाव कार्यालय उद्घाटन में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत जिला महामंत्री ओम प्रकाश खटीक जगराम सिंह यादव बीके गुप्ता जी नफीस खान जयप्रकाश सोनी सुनील गुप्ता राम गोपाल चौधरी राम स्वरूप रावत आनंद जैन डॉक्टर अरविंद बेडर महेंद्र रावत के साथ सभी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए