अयोध्या में जगमग दीप जले, मनाई गई दिव्य दिवाली



दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग-सूक ने मंगलवार शाम अयोध्या में दीपोत्सव में हिस्सा लिया और सरयू तट पर तीन लाख मिट्टी के दीयों को जलते देखा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के साथ सरयू आरती में भी हिस्सा लिया। वह फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या किए जाने की घोषणा की भी साझी बनीं। दीपावली के मौके पर अयोध्या में इस पर्व का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रामनगरी अयोध्या दीपों से सजाई। सीएम योगी की अगुवाई में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया। जिसमें सरयू तट पर एक सात तीन लाख से ज्यादा दीये जलाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण का स्वागत किया। राजा राम का राज्याभिषेक किया। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सुबह से ही राम कथा पार आधारित झांकियां दिखाई जा रही हैं। उन्होंने माता जानकी का माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। अयोध्या में इस दिव्य दिवाली पर देश और विदेश से आए हजारों लोग शिरकत कर रहे हैं।