भाजपा के ‘वरिष्ठ नेता ‘ श्री लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं , PM मोदी बोले- आडवाणी ने की पार्टी की नि:स्वार्थ सेवा



नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के भीष्मपितामह आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। देश के विकास में उनका योगदान सराहनीय है। भविष्य के लिए निर्णय लेने और लोगों के अनुकूल नीतियां बनाने को लेकर उनके मंत्रिस्तरीय कार्यकाल की प्रशंसा की जाती है। उनकी विद्वता की विभिन्न क्षेत्रों में सराहना की जाती है। भारतीय राजनीत पर आडवाणी जी का प्रभाव अमिट है। नि:स्वार्थ और लगातार परिश्रम से उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाया और अद्भुत रूप से कार्यकर्त्ताओं का मार्ग दर्शन किया। मैं उनके स्वस्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को तत्कालीन पाकिस्तान के काराची में हुआ था। भाजपा की नींव को पक्की करने में आडवाणी का बहुत बड़ा हाथ है। आडवाणी वर्ष 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उपप्रधानमंत्री थे। वे 1998 से 2004 तक एनडीए सरकार में गृहमंत्री के पद पर रहे।