हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा की जीत का संकल्प लेकर , भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र बघेल ने किया नामांकन दाखिल




धार। धार जिले की कुक्षी विधानसभा 198 के लिए भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र बघेल ने अपना नामांकन फार्म भरा। सुतार मोहल्ला से हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली निकाली गई। रैली नगर के प्रमुख मार्ग महात्मा गांघी मार्ग, जवाहर चौक, पाटीदार मोहल्ला, पड़ावा क्षेत्र, सिनेमा चौपाटी, विजय स्तंभ चौराहा , अलीराजपुर रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुची। जहा भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र बघेल ने एसडीएम अंशुल गुप्ता को अपना नामांकन फार्म दिया। नांमाकन फार्म भरते समय वीरेंद्र बघेल के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव जमरा उपस्थित थे।नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल रैली में नगर में भाजपा मय वातावरण दिखाई दिया। रंजना बघेल ने कहा मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए गए विकास कार्य आज हम सभी के बीच में है। उनके द्वारा चलाए गई जन कल्याणकारी योजना से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है, जिसके चलते फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है । कुक्षी विधानसभा में भी भाजपा की विजय होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने कहा संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से क्षेत्र में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की जीत के लिए कार्य कर रहा है। कुक्षी क्षेत्र से भाजपा की विजय होगी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल ने कहा आज की नामांकन रैली कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखा रहा है भाजपा की विजय भारी बहु मतों के साथ होगी अ ज जा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, धार के पूर्व विधायक करण सिंह पवार, कुक्षी विधानसभा प्रभारी भगवान भाई सेफ्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश जीरती, शिवजी चोपड़िया, लूणकरण गुप्ता, डॉ यु कू भायल , मोहन चौपड़िया, नितिन पहाड़िया, नगर मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा, डही मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव, कुक्षी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन काग, निसरपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, लोकेश सरदार, महिंद्र सेफ्टा, मनीष भावसार, युसूफ अगवान, ममता पहाड़िया, मोनिका बघेल, राजेंद्र पांडे ,लक्ष्मण बघेल, अजय दसौंधी, रतन लाल सोलंकी, अमन सिंह जामोद, शरबत सिंह चौहान, गोविंद भायल, राजेंद्र पटेल, विक्रम रावत, फिरोज मुल्तानी, कांतिलाल गहलोत, नरेश पहाड़िया, चंचल पाटीदार, राजू एमएम, राकेश पाटीदार, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।