भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रंजना बघेल ने मनावर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया



विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 199 मनावर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रंजना बघेल ने विधानसभा क्षेत्र से हजारों की तादाद में पधारे भाजपा कार्यकर्ताओं व के साथ मनावर में रैली के रूप में जुलूस के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यकर्ताओं के साथ धार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा, कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े,जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार,मंडल अध्यक्ष समीरमल काकरेचा, शांतिलाल पाटीदार,राजेन्द्र श्रीमाली,जिला मंत्री महेंद्र परिहार,नारायण सोनी,कैलाश राठौड़,अशोक राठौर,डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल,राधेश्याम मुकाती,सुनील पाटीदार सहित नगर व ग्रामीण के भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा सहित समस्त मोर्चा,मंडल , प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर के वरिष्ठ व सहित नागरिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।