कांग्रेस के युनुस पटेल गुडडू अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कांग्रेस के दमदार नेता, अल्पसंख्यक समुदाय व नायता पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष युनुस पटेल गुडडू ने भाजपा में शामिल होकर भाजपा की विधिवत् सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने उन्हें व उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
इस अवसर पर पर युनुस पटेल ने कहा कि कांग्रेस में मेरा दम घुट रहा था, कांग्रेस अब राजा महाराजाओं की पार्टी बन गई है और ये राजा महाराजा लगातार हम जैसे कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं का अपमान करते आ रहे है। आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी, नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण कर रहा हूं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, विधायक राजेश सोनकर, जे.पी. मूलचंदानी, आलोक दुबे, गुलाब ठाकुर, उस्मान पटेल, सुनील पाटीदार, दिनेश सोनगरा, भगवान परमार, राजेश स्वामी, कुदरत पटेल, हस्सू खां पठान, शेरा बेग, पं. महेश जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।